BIHARBreaking NewsSTATE

Bihar Board 10th Result: 5 अप्रैल को जारी हो सकते हैं 10वीं के नतीजे, रविवार को भी बोर्ड ऑफिस में काम काज होगा

पटना. बिहार बोर्ड ने 10वीं के रिजल्ट जारी करने की तैयारियां और सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली हैं. सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम की घोषणा 05 अप्रैल को की जा सकती है. रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले बोर्ड ने मूल्यांकन, अंक फीड का कार्य पूरा कर लिया गया है. जबकि टॉप-30 टॉपर्स के वेरीफिकेशन का कार्य जारी है. इसके लिए राज्य भर के टॉपर्स बोर्ड ऑफिस बुलाए गए हैं. ये वे छात्र हैं जिन्होंने परीक्षा में 90% से अधिक अंक हासिल किया है. रिपोर्ट के अनुसार, तमाम तरह की औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है. जब ये काम भी हो जाएगा तो एक दिन पहले सूचित कर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.

बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 17 से 24 फरवरी 2021 के बीच आयोजित की गई थी. हालांकि सोशल साइंस का पेपर लीक होने के कारण कैंसिल होकर दोबारा 8 मार्च को आयोजित किया गया. पिछले साल 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे 26 मई 2020 को जारी किए गए थे. बोर्ड के अनुसार पिछले शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 80.59 फीसदी छात्र पास हुए थे. इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पास प्रतिशत बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.