Breaking NewsGadgets

फर्जी ऐप डाउनलोड करने पर यूज़र को चुकानी पड़ी ज़िंदगी भर की कमाई! गंवाए 44 लाख रुपये

कई बार आपको ऐप डाउनलोड (App Download) करने के चक्कर में असली जैसे दिखने वाले कई बार फर्जी ऐप (fake app) डाउनलोड कर लेते है. अभी हाल में ही गूगल और ऐपल ने अपने प्ले स्टोर पर ऐसी पॉलिसी को अपडेट किया है, जिसमें यूज़र किसी भी ऐप को अपने सारे जानकारी शेयर नहीं कर सकते है. फर्जी ऐप के चक्कर में अमेरिका के एक व्यक्ति ने अपने जिंदगी भर की कमाई को गंवा दी है. इस शख्स ने बिटकॉइन (bitcoin) के बैलेंस और ट्रांजैक्शन की जानकारी देने वाले ऐप Trezor के मिलते जुलते ऐप को डाउनलोड कर के अपनी जिंदगी भर की कमाई को लुटा दिया. तो आइए आपको बताते है आप कैसे ऐसे स्कैम से बचे रह सकते है.

वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार Phillipe Christodoulou ने अपने  बिटकॉइन बैलेंस चेक करने के लिए ऐप स्टोर पर Trezor के क्लोन यानि की Trezor से हूबहू मिलते फर्जी ऐप को डाउनलोड कर लिया और अपने डिटेल्स के साथ लॉगिन कर लिया और इससे पहले वो कुछ करते, उसने लगभग भारतीय मुद्रा में लगभग करीब 4.3 करोड़ रुपये की सेविंग्स से हाथ धो बैठे.


ऐपल के अनुसार ‘यह एक क्रिप्टोकरेंसी ऐप नहीं है, बल्कि क्रिप्टोग्राफ़ी ऐप है जो फ़ाइलों को एन्क्रिप्ट करेगा और पासवर्ड स्टोर करेगा, हालांकि, सबमिट करने के बाद ये एक क्रिप्टोकरेंसी ऐप में बदल गया और Apple ये पता लगाने में विफल रहा. वही Phillipe के मुताबिक इसके लिए ऐपल ही जिम्मेदार है, उनके अनुसार आखिरकार ऐपल अपने स्टोर पर ऐसे फर्जी ऐप को लिस्ट क्यों करने दिया.

अभी हाल में ही में ऐपल और गूगल दोनों ने ऐसे ही फर्जी ऐप को हटाने के लिए अपने पॉलिसी में बदलाव करते हुए किसी भी गैर जरुरी ऐप को यूज़र के फोन से जानकारी लेने की परमिशन को रोकने के लिए अपडेट लाए हैं.

आप भी कभी भी अगर अपने बैंकिंग या फंड की जानकारी को जांचने से पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर में ऐप डाउनलोड करने से पहले, रिव्यु और डेवेलप करने वाली कंपनी की अनिवार्य रूप से जांच करें. इसके बाद ही आप उस ऐप का इस्तेमाल करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.