BIHARBreaking NewsSTATE

DM के निर्देश : गायघाट में एईएस प्रभावित पंचायतों में BDO ने लोगों को किया जागरूक, हर शनिवार को विशेष अभियान

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट । प्रखंड क्षेत्र में एईएस को लेकर अधिकारियों की बैठक बीडीओ डां विमल कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें पंचायतों में बैठक कर लोगों को जागरूक करने, वार्ड स्तर पर कोर कमेटी बनाकर हर बुधवार को बैठक करने, बीमा’र बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने आदि पर विमर्श किया गया। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीएसपी गुप्ता के नेतृत्व में लोगों को एईएस को लेकर जागरूक किया गया। चमकी बुखा’र की जागरूकता को लेकर विशेष दिशा निर्देष देते हुए बैठक हुई। कुपोषित व बीमार बच्चों की सूची तैयार करने के साथ एईएस को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इधर, अधिकारियों ने पंचायतों में भी लोगों को जागरूक किया।

बीडीओ ने बताया कि सीडीपीओ, सीओ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारियों काे हर शनिवार निश्चित रूप से अपनी पंचायतों में भ्रमण और विशेष अभियान चलाएंगे। इस दाैरान अधिकारियों काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महादलित टोले के विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक भवनों पर दीवाल लेखन के साथ हैंडबिल, पंफलेट वितरण भी कराना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.