BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING : गायघाट थाना परिसर में लगा जनता दरबार, कई मामलों का किया निष्पादन

दीपक कुमार। गायघाट

मुजफ्फरपुर ज़िले के गायघाट थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर लगातार जमीन संबधित कई मामलों का निष्पादन किया जा रहा है।लगातार जमीन संबधित मामले भी बढ़ रहे हैं। सीओ के दरबार में दिन प्रतिदिन जमीन संबधित संख्या बढ़ते रहे हैं। बिहार में सबसे ज्यादा अपराधिक मामले जमीनी विवाद को लेकर ही देखा जा रहा है, वंही जमीनी विवाद समस्या के निपटारे को लेकर सरकार ने प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि सम्बंधित मामलों का निष्पादन करने का आदेश जारी किया गया है।इसी क्रम में शनिवार को गायघाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सीओ राघवेंद्र कुमार राघवन और राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में जमीनी विवाद सम्बंधित मामलों का निष्पादन किया गया. इस दौरान कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर अधिकारीगण के पास पहुंचे और उन्हें जमीन संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.