Breaking NewsHIMACHAL PRADESH

कोरोना के चलते 15 अप्रैल तक बंद किए गए स्कूल-कॉलेज, आदेश जारी

शिमला. हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते स्कूल और तमाम शैक्षणिक संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. इस संबंध में शनिवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं. हालांकि, शिक्षकों (Teachers) को 15 अप्रैल तक स्कूल आना होगा. उन्हें किसी तरह की कोई छूट नहीं रहेगी.

हिमाचल सरकार (Himachal Government) की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़े हैं और ऐसे में 15 अप्रैल तक स्कूल और दूसरे अन्य सभी तरह के शैक्षणिक संस्थानों को बंद किया जाता है. इस दौरान शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ स्कूल आएगा. वहीं, जिन बच्चों के एग्जाम होने हैं, वह अपने संशयों को दूर करने के लिए, परिजनों की सहमति से स्कूल आ सकते हैं. हालांकि, सरकार के आदेश के अनुसार, सूबे में सभी तरह के कोचिंग संस्थान, मेडिकल कॉलेज, डेंटल क़ॉलेज खुलेंगे रहेंगे, लेकिन इन्हें कोविड गाइडलाइन्स का पालन करना होगा.

स्कूलों को बंद करने के लिए सरकार की ओर से जारी आदेश.


हॉस्टल खुले रहेंगे
सरकार की नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्कूल-कॉलेजों में हॉस्टल बंद नहीं होंगे. लेकिन यहां कोविड की गाइडलाइन्स का पूरा पालन किया जाएगा.वहीं जिन केंद्रों में एग्जाम होंगे, उन्हें सेनेटाइज करने के आदेश दिए गए हैं. बता दें कि सीएम जयराम ठाकुर ने कुल्लू दौरे के दौरान ही ऐलान कर दिया था कि स्कूल और क़ॉलेज पंद्रह अप्रैल तक बंद किए जाएंगे. अब इस संबंध में आधाकारिक आदेश जारी किए गए हैं.

हिमाचल में कितने मामले
हिमाचल प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64420 पहुंच गया है. 3338 सक्रिय मामले हैं और अब तक 60023 संक्रमित ठीक हो चुके हैं. 1043 की मौत हुई है. शुक्रवार को 4 मौतें और 408 नए केस रिपोर्ट हुए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.