Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

सोनू सूद बने साल भर के अहमद के मसीहा, कराएंगे बच्चे के दिल का ऑ’परेशन

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अब देश भर में अलग-अलग नामों से बुलाए जाने लगे हैं. कोई उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ तो कोई ‘रियल हीरो’ के नाम से बुला रहा है. कारण हैं, एक्टर के नेक काम. देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन (Coronaviurs Lockdown) के बाद एक्टर का नेक चेहरा दुनिया के सामने आया था. उन्होंने कई गरीबों की आर्थिक मदद करने से लेकर बच्चों की शिक्षा में मदद करने तक कई ऐसे काम किए, जिससे लोग खुश हो गए. अब एक्टर ने एक और ऐसे ही काम की जिम्मेदारी उठाई है.

सोनू सूद एक 1 साल के बच्चे के लिए मसीहा बने हैं. दरअसल, झांसी का अहमद दिल की बीमारी से पीड़ित है. अहमद 1 साल का है, जिसके दिल में छेद है. बच्चे की बीमारी का पता चलने पर सोनू सूद ने बच्चे का इलाज कराने की जिम्मेदारी खुद पर ले ली है और बच्चे का इलाज शुरू करवा दिया है. सोनू सूद को जैसे ही पता चला कि पीड़ित बच्चे के माता-पिता की आर्थिक हालत ठीक नहीं है तो उन्होंने बिना देरी किए बच्चे का इलाज शुरू करवाने का फैसला ले लिया.


अब 4 अप्रैल से सोनू सूद बच्चे का इलाज शुरू करवा रहे हैं. सोनू सूद ने बच्चे और उसके परिवार को इलाज के लिए मुंबई बुलावा भेजा है. दनपुरा के रहने वाले नसीम को हाल ही में पता चला है कि उसके एक साल के बच्चे के दिल में छेद है. डॉक्टर्स ने नसीम को जल्द से जल्द बच्चे का ऑपरेशन कराने की सलाह दी है.

लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते नसीम के लिए ये सब मुश्किल हो रहा था. ऐसे में सोनू सूद को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने बच्चे के ऑपरेशन की जिम्मेदारी ले ली. बताया जा रहा है कि एक संस्था की ओर से सोनू सूद को इसकी जानकारी मिली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.