Breaking NewsDELHI

मशहूर शायर मुनव्वर राना की त’बियत बिग’ड़ी, दिल्ली AIIMS में भर्ती

पिछले कुछ दिनों से गुर्दे की बी’मारी से जूझ रहे मशहूर शायर मुन्नवर राणा की तबियत अचा’नक खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि गं”भीर हालत होने के चलते उनका इलाज लगातार डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है. फिलहाल क्या स्थिति है इसके बारे में कोई जानकारी एम्स प्रशासन या डॉक्टरों की तरफ से नहीं दी गई है. राणा की बेटी सोमैया ने बताया कि यूरिन में इन्फेक्शन की वजह से उनके पिता की तबीयत पिछले दिनों ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पहले लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत नहीं सुधरने पर उन्हें मंगलवार को दिल्ली एम्स लाया गया.

उन्होंने बताया कि अब उनके पिता की तबीयत में कुछ सुधार है और अभी उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा. चिकित्सक उनकी सेहत की लगातार निगरानी कर रहे हैं. गौरतलब है कि 68 वर्षीय शायर राना गले के कैं’सर से भी पी’ड़ित हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.