BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार : हॉप शूट्स नामक विदेशी सब्जी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलो, जानें क्यों

नई दिल्ली. बिहार (Bihar) के एक किसान ने एक ऐसी सब्जी उगाई है जो विदेशी है. इसका नाम हॉप शूट्स (hop shoots) है. खास बात यह कि यह पहली बार भारत में उगाया गया है. जब इस सब्जी के बारे में एक आईएएस अफसर ने उसकी दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि इसके एक किलोग्राम की कीमत लगभग एक लाख रुपये हैं, उसके बाद से यह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो गया.

गेम चेंजर हो सकती है इसकी खेती

यह ट्वीट आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने किया. उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे महंगी सब्जी है और इसे बिहार के अमरेश सिंह ने उगाया है. सुप्रिया का मानना है कि यह भारतीय किसानों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

हॉप शूट्स का वैज्ञानिक नाम ह्यूमुलस ल्यूपुलस

हॉप शूट्स का वैज्ञानिक नाम है ह्यूमुलस ल्यूपुलस (humulus lupulus). यह बारहो महीने उगता है. यह पौधा मूल रूप से नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में उगाया जाता है. इसकी उपयोगिता जानने से पहले उसे खर-पतवार की तरह माना जाता था, जिसका जीवन में कोई उपयोग नहीं था. वेबसाइट एग्रीफार्मिंग डॉट इन के मुताबिक, इसका इस्तेमाल एंटीबैक्टेरियल असर के लिए होता है.

आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू के ट्वीट का स्क्रीन शॉट.
आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू के ट्वीट का स्क्रीन शॉट.

इसके नाम से फेस्टिवल भी

द गार्डियन की वेबसाइट में छपे एक लेख के मुताबिक, हॉप शूट्स उगाना बहुत ही श्रमसाध्य काम है. यही वजह है कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा है. हॉप शूट्स के पत्तों को जब पकाया जाता है तो वह केल (गोभी की तरह की एक विदेशी सब्जी) की तरह हो जाता है. रोचक बात यह है कि इसके नाम से कई देशों में फेस्टिवल भी मनाए जाते हैं, जैसे – लंदन हॉप शूट फेस्टिवल.

हॉप शूट्स का इस्तेमाल दवा बनाने में भी

कुछ और वेबसाइटें बताती हैं कि हॉप शूट्स का सबसे बड़ा खरीदार अमेरिका है. इसका इस्तेमाल एंटीबॉयोटिक दवा बनाने में होता है. बताया जाता है कि टीबी के इलाज में हॉप शूट्स से बनी दवा कारगर साबित होती है. इसके फूलों का इस्तेमाल बीयर बनाने के काम में किया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.