Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

12वीं बार Bigg Boss के ‘मोस्ट पॉपुलर होस्ट’ होंगे सलमान खान, बढ़ने लगी है 15वें सीजन की गर्मी

रियलिटी शो बिग बॉस 14 (Big Boss 14) पिछले महीने फरवरी में ही खत्म हुआ है. शो को सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट किया था और कोई भी आसानी से कह सकता है कि भारतीय टेलीविजन ने उनसे ज्यादा लोकप्रिय होस्ट नहीं देखा है. ब‍िग बॉस, ज‍ितना अपने अतरंगी कंटेस्‍टेंट्स के लिए जाना जाता उतना ही अपने दबंग और ब‍िंदास होस्‍ट सलमान खान के लिए भी. सलमान का बेकाक अंदाज और कंटेस्‍टेंट को खरी-खरी सुनाने की स्‍टाइल लोगों को खासी पसंद आती है. इसका प्रमाण रियलिटी शो की लगातार बढ़ती टीआरपी है.

बिग बॉस 14 के फिनाले के दौरान, 15वें सीजन के साथ शो की वापसी को लेकर खूब चर्चा हुई थी, जो शो की सफलता बयां करने के लिए काफी है. ब‍िग बॉस 14 को खत्‍म हुए ज्‍यादा वक्‍त गुजरा नहीं है और इसके नए सीजन को लेकर एक्‍साइटमेंट पैदा होने लगा है. इस शो के लिए सलमान खान लगातार 12वीं बार होस्‍ट बने नजर आएंगे, जो अपने आप में एक र‍िकॉर्ड है.

Kareena Kapoor, Baby Arrival, Kapoor Designing her house for Baby Arrival, social media, viral news, bollywood, news 18 hindi
बिग बॉस 14 (Photo Credit- @colorstv/Instagram)


शो में सलमान की एंट्री के बाद पिछले 11 वर्षों में, बिग बॉस की टीआरपी हर सीजन के साथ इतनी बढ़ गई है, जितनी पहले कभी नहीं थी. सलमान का जादू इस शो में क‍ितना है, ये बात इससे साफ हो जाती है कि इस शो का ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड सबसे ज्‍यादा पॉपुलर है. शो में जब सलमान हंसते है तो दर्शक भी उनके साथ मुस्‍कुराते हैं. लेकिन जब भाईजान गुस्से में होते है, तो न केवल बिग बॉस के प्रतियोगी बल्कि दर्शकों के भी पसीने छूट जाते हैं.


वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्‍म ‘राधे’ को लेकर खासा एक्‍साइटमेंट बना हुआ है. इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों के साथ ही स‍िनेमाघरों के माल‍िक भी काफी उत्‍साहित हैं क्‍योंकि कोविड के इस दौर में सलमान ने ही सबसे पहले अपनी अगली फिल्म राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया था. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जो थिएटर मालिकों के लिए उठाया गया बेहद अहम कदम है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.