NAWADA : इस वक्त एक बड़ी खबर नवादा जिले से सामने आ रही है. ज’हरीली शरा’ब पीने से 6 लोगों की मौ’त हो गई है. इस घ”टना के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं. घट’ना भदौली पंचायत के गोंदपुर और खरीदी बीघा की बताई जा रही है. वहीं मुखिया के पति प्रिंस तमन्ना के अनुसार दो लोगों की इलाज के दौरान आंख की रौशनी चली गई है. जिन दो लोगों की आंखों की रौशनी गई है वे खरीदी बिगहा के रहने वाले हैं.
परिजनों के मुताबिक़, होली के दिन मृत सभी लोगों ने शराब पी थी जिसके बाद अचानक सभी की त’बियत बिगड़ने लगी. आनन फानन में सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जहां सभी की मौ’त हो गई. मृ’तकों के परिजनों ने मौत की वजह ज’हरीली श’राब बताया है. वहीं दो लोगों की आंख की रौशनी चली जाने से हड़कंप मच गया है. परिजनों ने बताया कि होली के दिन शराब पीने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान इनकी आंखों की रौशनी चली गई.
जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौ’त होने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे हैं. एसडीएम और डीएसपी भी घ’टनास्थल पर पहुंचे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिक रही श’राब को पीने से 6 लोगों की मौत हुई है.










Leave a Reply