Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Rhea Chakraborty ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा- प्यार एक ताकत है

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जो सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया. इस पोस्ट में वह प्यार की ताकत के बारे में बताती हुई नज़र आईं. फोटो में रिया के साथ उनकी दोस्त व प्रोड्यूसर निधि परमार हीरानंदानी (Nidhi Parmar Hiranandani) नजर आ रही हैं. रिया ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार एक ताकत है. प्यार एक ऐसा कपड़ा है, जो कभी भी फीका नहीं पड़ता. भले ही आप इसे कितनी भी बार पानी से धो लें.’

 फोटो को साथ उन्होंने #LOVEISPOWER हैशटैग का इस्तेमाल किया है. जिसका मतलब है- प्यार ताकत है. कई लोगों ने इस फोटो को देखा और कहा कि ये फोटो हाल ही में खीची गई है.

रिया द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘अच्छे मानसिक स्वास्थ्य और मजबूती से खड़े रहने के लिए हम आपके के लिए कामना करते हैं.’

बात रिया के फिल्मी करियर की करें तो वो जल्दी ही फिल्म चेहरे में नजर आएंगी. फिल्म में रिया के साथ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज किया गया था और उस ट्रेलर में रिया की झलक भी नजर आई थी. ये फिल्म इसी साल 30 अप्रेल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.