BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के 7 लाख लाेगों के लिए बने 113 सेंटर, सभी पर प्रतिदिन 100 को पड़ेगा टीका

45 साल से अधिक उम्र के सभी लाेगाें का टीकाकरण गुरुवार से शुरू हाे जाएगा। काेराेना टीका लेने के लिए 45 साल से अधिक उम्र के लाेगाें काे अब बीमार हाेने संबंधी मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं हाेगी। ऑनलाइन आवेदन में भी काेेई परेशानी न हाे इसके लिए काेविड पाेर्टल पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। राज्य स्वास्थ्य मिशन की रिपाेर्ट के मुताबिक जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाेगाें की संख्या करीब 7 लाख है।

इनके टीकाकरण के लिए आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविकाओं काे अधिक से अधिक लाेगाें काे वैक्सीनेशन सेंटर पर लाने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसकी तैयारी पूरी कर ली गई। जिले में कुल 113 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। एक सेंटर पर एक दिन में अधिकतम 100 लाेगाें काे टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डाॅ. एसके चाैधरी ने मंगलवार काे तैयारियाें की समीक्षा की। इस दाैरान सभी पीएचसी प्रभारियाें काे अपने लक्ष्य पूरे कराने का निर्देश दिया।

रजिस्ट्रेशन जरूरी, ऑनलाइन या सेंटर पर पहुंचकर दर्ज कराएं अपना नाम

काेराेना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके बिना काेई भी व्यक्ति टीका नहीं ले सकता है। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या सदर अस्पताल के ओपीडी समेत सभी केंद्राें पर जाकर करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए अब सिर्फ अपना आधार कार्ड या काेई अन्य फाेटाेयुक्त पहचान पत्र ले जाना है। रजिस्ट्रेशन हाे जाने के बाद आप टीकाकरण केंद्र पर जाकर सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच काेराेना का टीका ले सकते हैं। सरकारी के अलावा शहर के 3 निजी अस्पताल प्रशांत, मीनाक्षी और अशाेका में भी नि:शुल्क काेराेना टीकाकरण हाे रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.