Breaking NewsNational

बिहार में ड’राने लगा कोरोना सं’क्रमण का चढ़ता ग्राफ, 72 घंटे में 664 कोरोना सं’क्रमित मिले, संक्र’मितों में 70% दूसरे प्रदेशों से आने वाले

बिहार में पिछले तीन दिनों में सं’क्रमण का बढ़ता आंकड़ा ड’राने लगा है। इस दौरान 72 घंटे में 1 लाख 65 हजार 90 सैंपल की कोरोना जांच की गयी। इनमें राज्य भर में 664 नये कोरोना सं”क्रमितों की पहचान की गयी। इनमें करीब 70 फीसदी सं”क्रमितों की पहचान दूसरे राज्यों से आने वालों की हुई। इस दौरान राज्य में कोरोना सं’क्रमण की दर 0.4 फीसदी रही, जो कि जब संक्र’मण के सर्वाधिक मामले आ रहे थे, उस दौरान के सं’क्रमण की दर 0.5 फीसदी के करीब है।

विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नये कोरोना सं’क्रमितों में 60 फीसदी कोरोना सं’क्रमित दूसरे राज्यों से आने वाले हैं। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, दिल्ली (नोएडा), पंजाब, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों से आने वाले यात्री शामिल हैं। राज्य में कोरोना संक्र’मितों के स्वस्थ होने की दर 98.85 फीसदी है। 

12 मार्च के बाद सर्वाधिक संक्रमित 28 मार्च को मिले 
राज्य में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 12 मार्च के बाद सर्वाधिक कोरोना सं’क्रमितों की एक दिन में 28 मार्च को पहचान की गयी। अभियान के दौरान 28 मार्च को 351 नये कोरोना सं’क्रमितों की पहचान की गयी जबकि 29 मार्च को 239 नये सं’क्रमितों की पहचान हुई। वहीं 30 मार्च को राज्यभर में 74 कोरोना सं’क्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 20 मार्च को 88, 21 मार्च को 126, 22 मार्च को 90, 23 मार्च को 111, 24 मार्च को 170, 25 मार्च को 258, 26 मार्च को 211, 27 मार्च को 195 नये संक्रमितों की पहचान की गयी थी। 

राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 1487 हुई 
राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1487 हो गयी है। दस दिनों पूर्व 19 मार्च को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 436 थी। दस दिनों में राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों में 1051 की बढ़ोतरी हो गयी। इस दौरान नये कोरोना संक्रमितों की लगातार पहचान होने से कोरोना संक्रमण के दायरे में विस्तार हुआ है।  होली के मौके पर राज्य में लौटने वाले व्यक्तियों की कोरोना जांच को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। 28 मार्च को जहां 65,104 सैंपलों की कोरोना जांच की गयी, वहीं, 29 मार्च को 70,062 सैंपलों की कोरोना जांच की गयी। राज्य के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना जांच की गयी। 

7 जिलों में सर्वाधिक मरीज मिले 
पिछले 48 घंटे में राज्य के सात जिलों में सर्वाधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इनमें पटना, भागलपुर, गया, जहानाबाद, सीवान, अररिया, मधुबनी जिले शामिल हैं। इनमें पटना सबसे अधिक कोरोना संक्रमण वाले प्रभावित क्षेत्रों में है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटना में दो दिनों में सर्वाधिक 250 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। जबकि भागलपुर में 62, जहानाबाद में 28, अररिया में 22, सीवान में 24, मधुबनी में 20 और गया में 22 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.