दीपक कुमार। मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर : बिहार के अन्य जिलों की तरह मुजफ्फरपुर में भी क्रा’इम नहीं थम रहा है. तुर्की ओपी के तारसन में ‘आ’पसी विवा’द में दो गुटों में जमकर मा’र’पी’ट हुई. मामला इतना आगे बढ़ गया कि यह झ’ड़प हिं’सक रूप ले लिया. मंगलवार को हथि’यारबंद लोगों ने गांव के कई घरों में तोड़फोड़ की. कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. यहां तक कि मौके पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी पर भी प’थराव किया. इसमें एसडीएम की सरकारी गाड़ी भी क्षतिग्र’स्त हो गई है.
दरअसल, कुढ़नी थाने क्षेत्र स्थित तुर्की ओपी के इलाके में खरौना तारसन गांव है. घ’टना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है. वहीं इस हिं’सक झड़’प में दोनों ओर से कई लोग घाय’ल हो गए हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम गांव में पहुंची तो उ’पद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसमें कई पुलिसकर्मी चो’टिल हो गए. एसडीएम पश्चिमी की गाड़ी पर भी प’थराव किया गया. इसमें उनकी गाड़ी के शीशे फू’ट गए.

मामला गंभीर होते देख एसएसपी जयंतकांत, डीएसपी पश्चिमी इमरान मसूद, एसडीएम पश्चिमी और भारी संख्या में पुलिसबल घ’टनास्थल पर पहुच गई. एसएसपी जयंत कांत ने बताया कि गांव में दो लोगों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ा कि वह दो गुटों की झ’ड़प बन गई. पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं. एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरा’सत में लिया ग्रया है. तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है.










Leave a Reply