- अमित शाह ने नंदीग्राम में मेगा रोड शो करने के बाद ममता सरकार पर निशाना साधा है. अमित शाह ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस सीट से शुवेंदु अधिकारी प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं. बंगाल में इस बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. हम 200 से ज्यादा सीटों पर जीत रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि TMC वाले अपने संस्कारों के हिसाब से बात करते हैं. पूरे बंगाल में परिवर्तन नंदीग्राम से हो सकता है, अगर नंदीग्राम में ममता बनर्जी हारती हैं तो ये आशोल पोरिवर्तन होगा.’
- 13:03(IST)
खड़गपुर में अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक्टर हिरेन चटर्जी के लिए रोड शो कर चुनाव प्रचार किया. हिरेन खड़गपुर सदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. - 12:54(IST)नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अमित शाह ने मेगा रोड शो किया. इसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा. लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दूसरी ओर ब्लॉक 1 में ममता बनर्जी व्हील चेयर पर पदयात्रा निकाल रही हैं.
- 12:19(IST)मिथुन चक्रवर्ती आज नंदीग्राम समेत चार जगहों पर रोड शो करेंगे. पश्चिमी मिदनापुर के खरगपुर सदर में सुबह 10 बजे से, दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में दोपहर 12.35 से, हुगली के तारकेश्वर में वरिष्ठ नेता और बीजेपी उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के समर्थन में दोपहर 2.25 से और नंदीग्राम में शाम 4.10 बजे से जुहारी मोड़ से.
- 12:18(IST)
पीएम मोदी ने एलडीएफ और यूडीएफ को चेतावनी देते हुए कहा, ‘मैं एलडीएफ और यूडीएफ को बता दूं कि अगर उन्होंने हमारी संस्कृति को गाली दी, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हमारी राज्य इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्रन को केरल सरकार ने गिरफ्तार करवाया. उनके साथ बुरा व्यवहार किया. उनका अपराध क्या था? यही कि उन्होंने केरल की परंपराओं के लिए बात की थी?’ - 12:13(IST)पीएम मोदी ने कहा, ‘LDF और UDF ने यहां विकास की गति को धीमा कर दिया है. इसलिए केरल को अब FAST विकास की जरूरत है जिसका वादा बीजेपी ने किया है.. FAST से मेरा मतलब है-F- फिशरीज और फर्टिलाइजरA – एग्रीकल्चर और आयुर्वेद.S- स्किल डेवलपमेंट और सोशल जस्टिसT- टूरिज्म और टेक्नोलॉजी
- 12:05(IST)नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जंग तेज है. अमित शाह के रोड शो से ऐन पहले ममता बनर्जी अपने समर्थकों के साथ भागाबेड़ा से पदयात्रा निकाल रही हैं.
- 12:03(IST)बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज नंदीग्राम में शुवेंदु के पक्ष में अमित शाह का मेगा शो होगा. दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज अमित शाह तीन रोड शो और एक जनसभा को संबोधित करेंगे. शाह दोपहर 12 नंदीग्राम में, दोपहर 1:35 बजे डेबरा में और दोपहर 3:05 बजे पंसकुरा पश्चिम में रोड शो करेंगे और शाम 4 बजे डायमंड हार्बर में जनसभा को संबोधित करेंगे.










Leave a Reply