Breaking NewsUTTAR PRADESH

होली के दिन न’शेड़ियों ने किया हु’ड़दंग तो पुलिस ले गई थाने, पहले जन-गण-मन गवाया तब समझाया फिर न’शा टू’टने के बाद ही छोड़ा

उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के दिन ‘श’राब पी’कर सड़कों पर हंगा’मा मचाने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया। होली के दिन सुबह से ही पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान हु’ड़दंग मचा रहे लोगों को सबसे पहले पुलिस ने रोका। जिसके बाद 50 से अधिक लोगों को खंदौली थाने में ले जाया गया।

जहां हंगामा मचाने वाले लोगों को थाने में खड़ा कर राष्ट्रगान गवाया गया। सभी ने साथ मिलकर जन-गण-मन भी गाया। राष्ट्रगान गाने के बाद सभी को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया की शराब पीकर गाड़ी चलाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें कईयों की जान जा सकती है। होली आपसी भाइचारे और रंगों का त्योहार है जिसे अपनी हरकतों से भंग ना करें।

इस मौके पर किसी के घर में मातम ना हो इसलिए श’राब पीकर गाड़ी ना चलाए क्योंकि जान बहुत कीमती होता है। ऐसी स्थिति में घर में रहे और परिवार के साथ होली का पर्व मनाएं। जब हु’ड़दंगियों का न’शा टू’टा और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तब जाकर सभी को थाना से छोड़ दिया गया। होली के मौके पर हुड़’दंगियों के खि”लाफ चलाये गये पुलिस की इस अभियान की चर्चा इलाकों में भी खूब हो रही है। लोग भी पुलिस की इस मुहिम को सही बता रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस के इस कदम की तारीफ भी की और आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाने की बात कही।   

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.