BHAGALPURBIHARBreaking NewsCRIMESTATE

पुलिस की पि’टाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौ’त, आ’क्रोशित लोगों ने थाना घे’र लिया

BHAGALPUR : भागलपुर में पुलिस की पि’टाई से सिंचाई विभाग के एक कर्मी की मौ’त हो गई है। होली के दिन मा’रपी’ट की घ’टना के बाद भागलपुर पुलिस ने सिंचाई विभाग के एक कर्मी को हि’रासत में लिया था जिसकी मौ’त हो गई। परिजनों का आरो’प है कि पुलिस की पि’टाई से सिंचाई विभाग के कर्मी की मौ’त हुई है। 

घ’टना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के ‘सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव की मौ’त पुलिस से हि’रासत में हुई है। होली के दिन भागलपुर के मायागंज में शाम के वक्त मा”रपी”ट की एक घ’टना हुई थी। इसके बाद बरारी थाना की पुलिस ने सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को हिरासत में लिया था। रात के 10 बजे पुलिस उसे लेकर थाने गई थी और उसकी पिटाई की थी। जिसके बाद थाने में ही संजय यादव की मौ’त हो गई। 

संजय यादव की मौत के बाद उसके परिजनों और आ’क्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर वहां जबरदस्त बवाल काटा है। थाने का घेराव कर पुलिस के खि’लाफ नारेबाजी की है। घटना के बाद पूरे इलाके में त’नाव का माहौल है। पुलिस ने सतर्कता के तौर पर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। इस बवाल के बीच भागलपुर की एसएसपी थाना पहुंची है और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.