Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ सेलिब्रेट की होली, बेबी बच्चन का क्यूट अंदाज वायरल…

मुंबईः बीते सोमवार को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया. हालांकि, कोरोना के चलते होली की धूम पहले जैसी नहीं रही, लेकिन लोगों ने घरों में रहते हुए अपनों के साथ ही रंगों के इस त्योहार को एंजॉय किया. सभी की तरह बॉलीवुड सेलेब्स (Bollywood Celebs Holi Celebration) ने भी अपने-अपने घरों में होली मनाई. जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कई सितारों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने होली सेलिब्रशन की झलक फैंस संग शेयर की हैं. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी कुछ ऐसा ही किया है.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोशल मीडिया पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. जिसमें उनकी बेटी आराध्या नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर होलिका दहन की है. अगली दो तस्वीरों में आराध्या अपने हाथ को रंग गुलाबी में भिगोती हुई दिखाई दे रही हैं. कैप्शन में, एक्ट्रेस ने अपने फैंस को होली की बधाई देते हुए सभी के लिए सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है.

aishwarya rai bachchan
(photo credit: instagram/@aishwaryaraibachchan_arb
Verified)


ऐश्वर्या के कैप्शन में लिखा है, ‘खुशियां, शांति, अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारा प्यार. आप सभी को हैप्पी होली.’ इससे पहले अभिषेक बच्चन ने भी थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की बधाई दी थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें रंगों में डूबे अभिषेक ऐश्वर्या की गोद में सिर रखे प्यार से उनकी ओर देखते नजर आ रहे हैं.

इसके साथ हो दोनों के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही हैं. दोनों की इस तस्वीर को उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया और उनकी तारीफ भी की है. फोटो शेयर करते हुए कैप्शन के जरिए अभिषेक बच्चन ने ये भी बताया था कि यह फोटो पुरानी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.