Gold Prices Today: सोने की कीमतों में आज लगातार चौथे गिरावट देखने को मिली है वहीं, चांदी भी आज सस्ती हुई है. एमसीएक्स पर आज जून का सोना वायदा 0.4% गिरकर 44,538 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा चांदी 0.3% गिरकर 63,985 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. भारत में सोने की कीमतें इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 5,000 रुपए नीचे आ चुकी है. अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है, क्योंकि इस समय गोल्ड 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ चुका है.
सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था, लेकिन तब से अबतक सोना 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. ऐसे में इस समय में निवेश का अच्छा मौका है.
सोने की नई कीमतें (Gold Price, 30 March 2021): दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्ड के भाव में 0.4% की कमी आई. राजधानी दिल्ली में सोने का नया भाव अब 44,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.4% गिरकर 1,704.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
चांदी की नई कीमतें (Silver Price, 12 March 2021): चांदी की कीमतों में भी आज कमी दर्ज की गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 0.3% गिरकर 63,985 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं.
क्या सोने की कीमतों में और आएगी गिरावट?
एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमतों का कमजोर होना शायद लंबे समय के लिए ना हो. डॉलर में कमजोरी, बढ़ती मुद्रास्फीति के दबाव और मौद्रिक विस्तार का सोने की कीमत पर सीधा असर पड़ा है.
अगले दो महीने में हो सकता है महंगा
एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के दाम में जल्द ही इजाफा हो सकता है. IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि अगले दो महीनों में सोने की कीमत 48,000 रुपये तक जाने की उम्मीद की जा सकती है. वहीं, दो महीने में चांदी 70,000 रुपये से लेकर 72,000 रुपये तक के बीच होगी. वहीं, एक अन्य जानकार बताते हैं कि सोने में अत्यधिक तेजी आने की उम्मीद है और यह 45,500 रुपये के स्तर को पार कर 48,000 रुपये पर पहुंच जाएगी.










Comment here