Breaking NewsGadgets

Xiaomi Mi 11 Ultra है अब तक का सबसे बेहतरीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन! मिलेगा 50 मेगापिक्सल का कैमरा और कई खासियत

Xiaomi Mi 11 Ultra launched: शियोमी (Xiaomi) ने अपनी नई Mi 11 सीरीज़ के चार नए स्मार्टफोन्स Mi 11 Ultra, Mi 11i, Mi 11 lite और Mi 11 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. इनमें से बात करें सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Mi 11 Ultra की तो इन चारों में से सबसे बेहतरीन और पावरफुल प्रीमियम स्मार्टफोन है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है, और ये पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें कैमरे के लिए सैमसंग का लेटेस्ट ISOCELL GN2 सेंसर दिया गया है. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और क्या है इसकी कीमत.

प्रीमियम है फोन की कीमत: कीमत की बात करें तो Mi 11 Ultra को 5,999 युआन की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, जो कि 910$ या 66,207 रुपये के करीब होता है. ये कीमत इसके 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है. वहीं इसके 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6499 युआन (करीब 72,000 रुपये) और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट 6,999 युआन (करीब 77,500 रुपये) में पेश किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मी 11 अल्ट्रा के सभी वेरिएंट की बिक्री चीन में 2 अप्रैल से शुरू होगी.


Mi 11 अल्ट्रा में 6.7 इंच E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो कि QHD+ रेजोलूशन से लैस है. इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ का है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और डॉल्बी विज़न सपॉर्ट दिया गया है. मी 11 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है. Mi 11 अल्ट्रा IP 68 रेटिंग के साथ आता है और इसमें हार्मन कार्डन स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं. फोन में 8 जीबी रैम व 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

फोन में दमदार ट्रिपल कैमरा

कैमरे के तौर पर Mi 11 अल्ट्रा में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इस फोन में सैमसंग GN2 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 48 मेगापिक्सल सोनी IMX586 अल्ट्रा वाइड और टेलिमैक्रो कैमरे दिए गए हैं. अल्ट्रा नाइट फोटो की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ बेहद क्लीन और कलरफुल फोटोज मिलेंगी. सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पंच होल कैमरा मिलता है.

कंपनी का दावा है कि मी 11 अल्ट्रा कम रोशनी में बेहतरीन फोटो क्लिक कर सकता है. Mi 11 अल्ट्रा से 8K वीडियो कैप्चर की जा सकती है. पावर के लिए Mi 11 Ultra में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 67W के वायर्ड और वायरलैस चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.