Breaking News

कुदरत का अनोखा करिश्मा, गाय ने दिया दो मुंह वाली बछिया को जन्म, देखें फोटो

सोनीपत. हरियाणा (Haryana) के सोनीपत जिले में कुदरत का एक खास करिश्मा देखने को मिला है, जिसको देखकर लोग हैरान है. सोनीपत के गोहाना में एक गाय (Cow) ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया है. इसके बाद से बछिया को देखने के लिए लोगों का तांता लगा है.

गोहाना के बरोदा गांव में कुदरत का यह नजारा देखने को मिला है. एक ग्रामीण के घर में गाय ने दो मुंह की बछिया को जन्म दिया हैं. इसको लेकर आसपास के इलाके में चर्चा हो रही है. इसके बाद आसपास के गांव से लोग यहां इस बछिया को देखने के लिए आ रहे हैं. गाय के मालिक ने बताया कि कल शाम इस दो मुंह की बछिया का जन्म हुआ है. दो मुंह होने के कारण गाय को बछिया को जन्म देने में कठिनाई का सामना करना पड़ा.



बड़ी मुश्किल से डॉक्टरों की सहायता से इस बछिया का जन्म हुआ. उधर दो मुंह की बछिया के लिए लोगों का कहना है कि हमने इसके बारे में सुना था इसलिए देखने आए हैं. यह भगवान का अजीब करिश्मा है. यह बछिया अपनी मां का दूध पीने में असर्मथ है. इसलिए गाय का मालिक गाय का दूध निपल्ल में पीला रहे हैं.

गांव बरोदा निवासी दयानंद ने बताया कि कल करीब शाम चार बजे मेरे घर गाय ने दो मुंह वाली बछिया को जन्म दिया. इस बछिया को जन्म देने में गाय को बड़ी मुश्किल हुई. काफी देर में गाय ने इस बछिया को जन्म दिया. डॉक्टरों ने बड़ी ही मुश्किल से गाय के बछिया का जन्म करवाया. वहीं आसपास के लोग इस दो मुंह की बछिया को देखने वाले लोगों ने कहा कि इस दो मुंह वाली बछिया के बारे में सुना था इसलिए इसे देखने आए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.