Breaking NewsPUNJAB

6 नौकरियां छोड़कर IPS बनीं, दो बार एक ही BJP मंत्री से भिड़ी, जानिए कौन हैं संगीता कालिया

चंडीगढ़. हरियाणा की महिला आईपीएस संगीता कालिया (Sangeeta Kalia) की कहानी बहुत दिलचस्प है. उनके पिता पुलिस विभाग में कारपेंटर थे. संगीता कालिया छह नौकरियां छोड़कर आईपीएस (IPS) बनीं. एसपी पद पर रहते हुए दो बार एक ही बीजेपी मंत्री से भिड़ी और इसके लिए उन्होंने सजा भी भुगती. संगीता कालिया भिवानी जिले के एक साधारण परिवार में जन्मी. कुछ अलग करने का सपना देखा और उसे पूरा किया.

बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि जिस पुलिस विभाग में उसके पिता कारपेंटर हुआ करते थे, उसी विभाग में बतौर एसपी उनकी पहली पोस्टिंग हुई थी. बता दें कि आईपीएस संगीता कालिया के पिता धर्मपाल फतेहाबाद पुलिस में पेंटर थे और 2010 में वहां से रिटायर हुए. संगीता ने अपनी पढ़ाई भिवानी से की और 2005 में पहली यूपीएससी परीक्षा दी, लेकिन 2009 में तीसरे प्रयास में परीक्षा पास हुई.

येसीरियलदेखकरमिलीप्रेरणा

संगीता कालिया के मुताबिक, उन्हें पुलिस में आने की प्रेरणा उड़ान सीरियल देख कर और उनके पिता से मिली है. उनके पति विवेक कालिया भी हरियाणा में एचसीएस हैं. संगीता कालिया वो शख्सियत है, जो छह नौकरियों के ऑफर को छोड़कर पुलिस विभाग में आईं.

अनिलविजसेहुआथाविवाद


संगीता कालिया का वर्ष 2018 में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से विवाद हुआ था. तब भी वह चर्चा में रहीं. अनिल विज फतेहाबाद में कष्ट निवारण समिति की बैठक ले रहे थे. नशे की बिक्री संबंधित एक शिकायत पर विज ने संगीता कालिया से जवाब मांगा. तब संगीता कालिया ने जवाब दिया कि हमने शराब तस्करों पर साल में ढाई हजार मामले दर्ज कर दिए. पुलिस किसी को गोली तो मार नहीं सकती. इसी बात पर विज व संगीता कालिया के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद बैठक बीच में ही रोकनी पड़ी थी.

दोबारविजसेलियापंगा

एक बार फिर वैसा ही मामला हुआ. मंत्री विज से भिड़ने के बाद संगीता कालिया रेवाड़ी से ट्रांसफर होकर पानीपत आईं और अब पानीपत में फिर से उनका सामना मंत्री अनिल विज से हो गया. यही नहीं, वे फिर से मंत्री के गुस्से का शिकार हो गई. उन्होंने एसपी साहिबा की शिकायत सीएम खट्टर से कर दी. एसपी कालिया का सवा दो महीने के अंदर दोबारा से ट्रांसफर कर दिया गया था.

अबरेलवेमेंहैंएसपी

बता दें कि आईपीएस संगीता कालिया मूलरूप से भिवानी जिले की रहने वाली हैं. फतेहाबाद के बाद उनका तबादला रेवाड़ी किया गया. उसके बाद कुछ समय तक भिवानी व पानीपत में रहीं. अब वह रेलवे में एसपी के तौर पर कार्यरत हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.