BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : होली की पार्टी में मंत्री जी ने खिलाई कलकतिया जलेबी और शानदार मालपुआ, देखें Photos

मुजफ्फरपुर. रंगों के त्योहार होली के मौके पर कोरोना की वजह से भले चाहे जितनी पाबंदियां लगा दी गई हों, लेकिन लोग सतर्कता के साथ ही होली मिलन समारोह में खूब जुट रहे हैं. मुजफ्फरपुर में भी नीतीश सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने होली की पार्टी दी. लोग कम थे, लेकिन उत्साह खूब था. मंत्री जी ने अपने हाथों से लोगों को जमकर कलकतिया जलेबी और मालपुआ खिलाया.

 बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत �

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था. समारोह में मंत्री जी दूसरे को रंग लगा रहे थे, और दूसरे के हाथों से गुलाल लगवा रहे थे. यही नहीं, वे लोगों को जलेबी और मालपुआ भी खिला रहे थे.

 अहियापुर के गरहां स्थित आवास पर मंत्री रामसूरत

अहियापुर के गरहां स्थित आवास पर मंत्री रामसूरत राय ने अपनी देखरेख में होली के पकवान बनवाए थे. मेनू में कलकतिया जलेबी थी, तो बेजोड़ मालपुआ भी बना था. मिलन समारोह में आए लोग मंत्री जी की आवभगत से काफी खुश दिख रहे थे.

 कोरोना की वजह से मिलन समारोह में सीमित संख्या म�

कोरोना की वजह से मिलन समारोह में सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया था, जिनकी खातिरदारी मंत्री खुद कर रहे थे. हाथों में गुलाल की थाली लिए मंत्री को लोगों ने रंग लगाया, तो जवाब में उन्होंने भी दूसरों के गाल रंग डाले.

 पिछले दिनों शराब को लेकर विधानसभा में हंगामे क�

पिछले दिनों शराब को लेकर विधानसभा में हंगामे का केन्द्र बिंदु रहे मंत्री रामसूरत राय कहते हैं कि होली में खुशी मनाने के कई तरीके हैं. कोरोना से बचाव जरूरी है, लेकिन त्योहार का उमंग भी बनाए रखें. सोशल डिस्टेंस के साथ होली खेलें और रंगों के त्योहार का आनंद उठाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.