BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर जाम की स’मस्या : हाेली पर उमड़े खरीदार ताे शहर से एनएच तक ट्रैफिक जाम, वाहनाें की लगी कतार

हाेली व शब-ए-बारात काे लेकर खरीदार उमड़े ताे शनिवार काे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था अ’स्त-व्य’स्त हाे गई। शहर के मुख्य मार्ग से गलियाें तक और एनएच पर ट्रैफिक जाम हाे गया। भगवानपुर से चांदनी चाैक, रामदयालु, कच्चीपक्की और गाेबरसही में एनएच-28 पर दिनभर गाड़ियां रेंगती रहीं। शाम में शहर से गांव लाैटने वाले कामगार काे बस व ऑटाे पकड़ने के लिए कई किमी पैदल चलना पड़ा। जाम ऐसा था कि बाइक भी निकलने की जगह नहीं थी।

जाम में फंसे लाेग प्रशासनिक वाॅट्एसप ग्रुप पर मैसेज पाेस्ट करने लगे और अधिकारियाें काे फाेन करने लगे, तब एसएसपी जयंतकांत ने शहरी थानेदाराें काे वायरलेस से मैसेज कर जाम में फंसे वाहनाें काे निकालने का निर्देश दिया। शहर में मुख्य बाजार सरैयागंज, कंपनीबाग, माेतीझील, कल्याणी, कलमबाग राेड, अखाड़ाघाट, जीराेमाइल, सिकंदरपुर, गाेला, छाता बाजार अादि जगहाें पर खरीदाराें की भीड़ उमड़ी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.