भोपाल. शहर के गांधी नगर इलाके में उस समय लोग दहशत में आ गए जब एक विमान अचानक क्रै’श हो गया. विमान में सवार तीन पायलट घा’यल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि ये एक ट्रेनी विमान था और भोपाल से गुना जा रहा था. लेकिन किसी तकनीकी समस्या के चलते यह एयरोसिटी के पास बिशनखेड़ी गांव के एक खेत में क्रैश हो गया. तीनों घायलों को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया है. पुलिस के अनुसार विमान एक खेत में क्रैश हुआ जिसके चलते किसी भी तरह की जान हानि की खबर नहीं है.
वहीं हादसे के बाद आसपास के इलाके से लोग मौके पर जमा हो गए जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटाया. बताया जा रहा है कि विमान भारत सरकार के सर्वे में तैनात था और इसको कैप्टन अश्विनी शर्मा उड़ा रहे थे. उनके साथ ही समी और राज भी सवार थे. तीनों को ही चोट आई हैं.

तक’नीकी स’मस्या है कारण
वहीं सूत्रों के अनुसार विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही इसमें तकनीकी स’मस्या सामने आई. जिसके बाद ही पायलटों का नियंत्रण इस पर नहीं रहा और ये क्रै’श हो गया. हालांकि जिस जगह ये क्रै’श हुआ वहां खेत होने के चलते किसी भी तरह की जान माल की हानि नहीं हुई. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए. साथ ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी तरह की अनहोनी घ’टना नहीं हुई जिससे सभी ने राहत की सांस ली.









Leave a Reply