BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद 70 साल की वृद्ध की मौ’त और 3 बीमा’र, स्वास्थ्य विभाग में ह’ड़कंप

बिहार के वैशाली से बड़ी खबर। वैशाली में कोरोना वैक्सीन की डोज लेने के बाद 70 साल की वृद्ध महिला की मौ’त हो गई है वहीं तीन और लोगों के बीमार होने की सूचना आ रही है। सभी बीमा’र लोगों का इलाज बेलसर पीएचसी में चल रहा है। घट’ना की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग में ह’ड़कंप मच गया है।

गांव में मेडिकल टीम पहुंच गई है। सभी की जांच की जा रही है। वहीं घ’टना की सूचना पर बेलसर ओपी प्रभारी गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। घट’ना को लेकर फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

टीका लेने के बावजूद कोरोना संक्रमण की च’पेट में आई, तो’ड़ा दम
बता दें कि बीते एक सप्ताह पहले ही गया के कोंच प्रखंड की रहने वाली आंगनबाड़ी सेविका कुमारी विंध्यवासिनी देवी की मौ’त कारोना से मौ’त हो गई। पटना एम्स में उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। आंगनबाड़ी सेविका कोरोना का टीका लेने के बावजूद सं”क्रमण की च’पेट मेंं आ गई थी। उन्हे 12 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। पटना एम्स के नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने विंध्यवासिनी देवी की कोरोना से मौत की पुष्टि की है। मृतका के पति सत्येन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी कोरोना टीका का दो डोज ले चुकी थीं। उन्होंने पहला डोज चार फरवरी को और दूसरा डोज छह मार्च को लिया था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पति के मुताबिक एम्स में 17 मार्च को हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। गया के डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि सेविका के मौ’त की बात सामने आयी है। इन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। मौत का कारण केवल कोरोना ही है या कुछ और इसकी भी जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.