BIHARBreaking NewsSTATE

मिलिए, कॉमर्स में बिहार टॉपर सुगंधा से, सीए बनना चाहती हैं

बिहार इंटरमीडिए 2021 का रिजल्ट आ चुका है। इस बार भी रिजल्ट में बेटियों का ही दबदबा है। बिहार टॉपर में कई बेटियां शामिल हैं। ऐसी ही एक बेटी से मिलिए। ये हैं सुगंधा कुमारी। इंटर कॉमर्स में बिहार की टॉपर। सफलता से उत्साहित औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड मुख्यालय से सटे बेल रोड निवासी व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता की बेटी सुगंधा कुमारी सीए बनना चाहती हैं।

स्थानीय सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज की छात्रा सुगंधा की सफलता पर औरंगाबाद जिले में हर्ष का माहौल है। सुगंधा ने फोन पर बताया कि वह सिन्हा कॉलेज की छात्रा है। उसने कहा कि वह प्रत्येक दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी और उसे विश्वास था कि उसका प्रदर्शन बेहतर होगा। छात्रों को संदेश देते हुए सुगंधा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं है। 

सुगंधा ने बताया कि वह नियमित रूप से ओबरा से औरंगाबाद पढ़ने के लिए आती थी। कोविड-19 काल के दौरान उसे थोड़ी परेशानी हुई थी। उसने कहा कि बेटे और बेटियों में फर्क ना हो तो बेटियां ऐसी सफलता प्राप्त कर सकती हैं। उसने कहा कि वह सीए बनना चाहती है और आगे उसी की तैयारी में जुटेगी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.