इंटर वाणिज्य में जिला टापर MDDM की सिमरन राज को प्राचार्या डाॅ कनुप्रिया ने माला पहना सम्मानित किया।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन स्टूडेंट्स को Bihar Board BSEB 12th Result 2021 का इंतजार है, वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in, bsebssresult.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर भी अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद वेबसाइट थोड़ी स्लो हो सकती है या फिर ज्यादा लोग एक साथ वेबसाइट पर आ जाएं तो डाउन भी हो सकती है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। थोड़ा इंतजार करें या रिफ्रेश करने के बाद आप अपने नंबर चेक कर पाएंगे।
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। जबकि 16.8 लाख उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। 10 वीं का रिजल्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद जारी होगा। बीते साल बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इस बार भी बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन के बाद मार्क्स फीड करने के लिए करने के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया, जिससे टाइम भी कम लगा और मार्क्स बिना गलती के पोस्ट हो गए हैं। आपको बता दें कि टॉपर्स की जांच के लिए हर साल बोर्ड टॉप 10 हाई स्कोर पाने वाले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है।









Comment here