BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार पुलिस स’ख्त, आपको मास्क न पहनना पड़ सकता है भारी, देना होगा इतना जु’र्माना

कोरोना सं’क्रमण के एक बार फिर बढ़ने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। मास्क पहनने को लेकर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर पुलिस पदाधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर रहे हैं। माइकिंग कर आने-जाने वाले लोगों को मास्क पहनने को कहा जा रहा है। 

लोगों को कोरोना संक्र’मण से बचने के लिए मास्क पहनना जरूरी बताया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि बिना मास्क पहने लोगों पर जु’र्माना लगाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा। गुरुवार को प्रशिक्षु डीएसपी सह इशाकचक थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने त्रिूमर्ति चौक और भोलानाथ पुल के पास माइकिंग कर लोगों को जागरूक किया। 

एसएसपी निताशा गुड़िया के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। इशाकचक थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि शनिवार से बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि बिना मास्क पहने भीड़भाड़ा वाले और सार्वजनिक स्थलों पर जाने वाले लोगों पर 50 रुपये जुर्माना लगाने की गाडइलाइन पहले ही जारी की जा चुकी है। पिछले साल काफी संख्या में बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना लगाया गया था।

157 लोगों पर लगा जु’र्माना
पटना जिला प्रशासन ने गुरुवार को बोरिंग रोड और बोरिंग कैनाल रोड में मास्क चेकिंग के लिए विशेष सघन अभियान चलाया। इस दौरान 157 लोग बगैर मास्क के पकड़े गए। अधिकारियों ने बताया कि बोरिंग रोड में मास्क नहीं लगाने की पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। इसीलिए इस क्षेत्र में अभियान चलाया गया। कुल 4 टीम मास्क चेकिंग कर रही थी। बता दें कि पटना में कुल 10 टीम मास्क की चेकिंग कर रही हैं। प्रतिदिन औसतन 200 लोग बगैर मास्क के पकड़े जा रहे हैं।

गोपालगंज में 53 लोगों से वसूला गया 50-59 रुपये जुर्माना
गोपालगंज शहर के थाना गेट के समीप गुरुवार को बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। बिना मास्क के पकड़े जाने पर लोगों से 50-50 रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही हिदायत दी गई कि आगे से वे बिना मास्क के प’कड़े जाएंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.