BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : भगवानपुर में शिक्षक का 7.35 लाख रुपये से भरा बैग चो’री, बेटी की शादी को बैंक से ल‍िए थे लोन

मुजफ्फरपुर : सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर यादव नगर इलाके से गुरुवार को एक दुकान पर रखे 7.35 लाख रुपये सहित अन्य सामान भरा बैग चो’री हो गया। मामले में पीड़ि’त वैशाली जिले के नवादा निवासी शिक्षक मो. जावेद अख्तर ने सदर थाने में शि’कायत दर्ज कराई है। शिकायत की पुलिस जांच कर रही है।

चोरों को पता लगाने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। जिसमें बाइक सवार बदमाश की करतूत कै’द मिली। पुलिस उसकी और उसके साथी तलाश में छापेमा’री कर रही है। पीड़ित वर्तमान में वैशाली में मघ्य विद्यालय दाउदनगर बालक में सहायक शिक्षक बताए गए हैं।

पुलिस पूछताछ में पी’डि़त ने बताया कि भगवानपुर स्थित बैंक की शाखा से बेटी की शादी के लिए लोन पास कराए थे। उसी खाते से 7.35 लाख रुपये की निकासी की थी। बैग में रखकर भगवानपुर यादव नगर के लिए चले थे। इसी क्रम में रेवा रोड स्थित परिचित एक टेलर की दुकान पर पहुंचे। इसके बाद वहां पर रुपये वाले बैग को रखकर घर जाने के लिए बस का पता लगाने को निकले। जब वे लौटे तो बैग गायब था। खोजबीन में बैग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की का’र्रवाई की जा रही है। पुलिस पूछताछ में पी’ड़ित ने आशका जताया कि बैंक से ही उनकी रेकी की जा रही थी। मगर वे समझ नहीं सके थे। कहा कि उनकी बेटी की शादी पांच जून को होने वाली थी।

इधर, सीसीटीवी से पता चला है कि एकचालक बाइक खड़ी कर हेलमेट उतार कर पास में जाता है। कुछ समय बाद एक व्यक्ति दौड़कर उसके पास पहुंचता है, जिसके हाथ में बैग था और वे दोनों बाइक से भाग निकलते हैं। पुलिस इन संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.