अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम हो तो इसे जल्दी निपटा लें। छुट्टी व अन्य कारणों से ग्राहकों को अगले नौ दिनों में तीन दिनों तक ही बैंकिंग सेवा मिल पायेगी। होली को लेकर बैंक 29 व 30 मार्च को बंद रहेगा। बताया गया है कि बैंक 27 मार्च को चौथा शनिवार होने के कारण बंद रहेगा। 28 मार्च को रविवार है। 29 व 30 मार्च को होली की छुट्टी है। 31 मार्च को बैंक खुला रहेगा।
इसके बाद एक अप्रैल को बैंक खुला रहेगा लेकिन ग्राहकों का बैंकिंग कार्य नहीं होगा। इसके बाद दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। तीन अप्रैल को बैंक का कामकाज सामान्य तरीके से चलेगा। चार अप्रैल को फिर रविवार पड़ने के कारण बैंक बंद रहेगा। ग्राहकों को सुचारू रूप से पांच अप्रैल के बाद ही बैंकिंग सेवा मिल पाएगी।
हालांकि बैंक अधिकारियों का दावा है कि ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त रुपये रहेंगे। एलडीएम मोना कुमारी ने बताया कि सभी बैंक अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के एटीएम में पर्याप्त रुपये रखने का निर्देश दिया गया है।









Leave a Reply