BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: गायघाट में नाबालिग लड़की से दु’ष्कर्म करने के मामले में मुख्य आ’रोपी गि’रफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर गायघाट पुलिस की का”रवाई

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग गुंगी लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए मुख्य आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है ।हिरासत में लिए आरोपी के पिता को पुलिस ने मुक्त कर दिया है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित को भी मेडिकल जांच करायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक, गूंगी-बहरी पीड़िता मानसिक रूप से भी कमजोर है. बीती रात वह अपने घर में सोई हुई थी. गांव का ही युवक विकास छत के रास्ते उसके घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा. पीड़िता के चीखने की आवाज सुनकर उसके माता-पिता जाग गए. उन्होंने दरवाजा खोला तो आरोपी विकास रंगे हाथों पकड़ा गया. बच्ची के मा-पिता को देखकर विकास वहां से भागने लगा. लेकिन पीड़िता के पिता ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और परिजनों ने मारपीट कर उसे गांव के सरपंच को न्याय के लिए सौंप दिया. सुबह फैसला करने की बात कह कर सरपंच ने उन्हें घर भेज दिया. लेकिन सुबह जब पीड़िता के पिता सरपंच के यहां पहुंचे तो आरोपी फरार था. इस पर पिता ने पुलिस से शिकायत कर दी. गायघाट पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और सरपंच सीताराम महतो को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.