Breaking NewsWEST BENGAL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांथी की रैली में कहा- 2 मई, दीदी गई

  • पीएम ने ये पैसे TMC सरकार को किसानों तक नहीं पहुंचने देना था, ये पैसे दिल्ली से भारत सरकार किसानों के खाते में जमा करना चाहती थी लेकिन दीदी किसानों से दुष्मनी लेकर बैठ गई. किसानों के खाते में भारत सरकार के पैसे नहीं जाने दिए.
  • 11:38(IST)मोदी ने कहा कि बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण के लिए जो काम केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है. उसे डबल इंजन की सरकार कई गुना बढ़ाने वाली है. बंगाल का किसान भूल नहीं सकता कि कैसे दीदी ने निर्ममता दिखाई है. दीदी ने आपको पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित रखा. 
  • 11:38(IST)पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए काम कर रही है. लेकिन तृणमूल की सरकार ने यहां ये भी नहीं होने दिया. टीएमसी सरकार को आपकी चिंता नहीं है.  
  • 11:37(IST)पीएम ने  कहा कि उन्होंने जो संकल्प पत्र बनाया है, जनता की आवाज सुनकर बनाया है. लोगों की मुसीबतों को सुनकर बनाया है, बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए बनाया है.
  • 11:35(IST)पीएम ने  कहा कि बंगाल में भाजपा का संकल्प पत्र भी सामने आ चुका है.मैं बंगाल, भाजपा के सभी नेताओं, बंगाल भाजपा की टीम को इसके लिए बहुत बधाई देता हूं.
  • 11:35(IST)मोदी  ने कहा कि बीजेपी- लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधा लाभ देने के लिए, DBT देने के लिए कदम उठाएगी. कोई बिचौलिया नहीं, कोई तोलाबाज नहीं.
  • 11:33(IST)मोदी  ने कहा कि बीजेपी का संकल्प, बंगाल के गरीब से गरीब तक, हर क्षेत्र तक विकास पहुंचाने का संकल्प है. बीजेपी- हर स्कीम को स्कैम मुक्त करेगी. कट, कमीशन पर रोक लगाएगी. 
  • 11:32(IST)मोदी ने कहा कि बंगाल का विकास, यहां के लोगों का विकास, भाजपा का संकल्प है. बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम जी-जान से जुट जाएंगे, ये वादा करने मैं आया हूं. 
  • 11:29(IST)मोदी  ने कहा कि जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खैला है. पश्चिम बंगाल, यहां का बच्चा-बच्चा, ये खैला समझ गया है.
  • 11:27(IST)मोदी ने कहा कि दीदी, आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है, कि अम्फान की राहत किसने लूटी? गरीब का चावल का किसने लूटा? अम्फान के सताए लोग, आज भी टूटी हुई छत के नीचे जीने को मजबूर क्यों हैं. 

नई दिल्ली. देश के चार राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार और नामांकन की प्रक्रिया जारी है. तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा, कांग्रेस ,टीएमसी, एआईएडीएमके और डीएमके समेत अन्य दल जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस बीच निर्वाचन आयोग ने रसिकपुर में बम विस्फोट होने से एक बच्चे की मौत की घटना के मद्देनजर पूर्ब बर्धमान के पुलिस अधीक्षक की कार्य प्रणाली की मंगलवार को निंदा की. मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा समेत ईसी की पूर्ण पीठ मंगलवार को शहर पहुंची और उसने 27 मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें कीं.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि असम में पिछले पांच सालों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब भाजपा पूर्वोत्तर के इस राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है. उन्होंने कहा कि इसकी झलक पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में भी दिखती है. दूसरी ओर केरल में  मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य की मतदाता सूची में दो या उससे भी ज्यादा बार एक ही व्यक्ति का नाम दर्ज किए जाने के मामले में षड्यंत्र के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि घटना के पीछे कोई ‘सोची-समझी चाल’ नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.