बिहार में बेरोजगारी, महं’गाई और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने जमकर हं’गामा किया. आरजेडी कार्यकर्ता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे. जिला प्रशासन ने इसके लिए आरजेडी को अनुमति नहीं दी है वहीं युवा आरजेडी ने ऐलान किया है कि वह किसी भी हाल में विधानसभा का घे’राव करेंगे. इसी को लेकर पटना में पुलिस और आरजेडी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. आरजेडी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़’प हो गई. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को का’बू करने के लिए पानी की बौछारें भी की. पुलिस ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप को हि’रासत में ले लिया. दोनों को पटना के गांधी मैदान थाना ले जाया गया है.









Leave a Reply