Breaking NewsNational

अप्रैल में सिर्फ 17 दिन खुलेंगे बैंक! मार्च के आखिरी हफ्ते में भी रहेंगी छुट्टियां, अभी निपटा लें जरूरी काम

दिल्‍ली. अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है तो इसी हफ्ते निपटा लेना बेहतर विकल्‍प रहेगा. दरअसल, मार्च 2021 के आखिरी हफ्ते और अप्रैल के पहले हफ्ते में बैंकों की कई छुट्टियां (Bank Holidays) हैं. यहां तक की अप्रैल 2021 में बैंक सिर्फ 17 दिन ही खुलेंगे. बैंक 27 मार्च से 4 अप्रैल 2021 के दौरान दो ही दिन खुलेंगे. बता दें कि 27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार (4th Saturday) होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. वहीं अगले दिन रविवार की वजह से छुट्टी रहेगी. इन दोनों दिन सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 29 मार्च यानी सोमवार को होली (Holi Festival) का अवकाश रहेगा.

31 मार्च और 1 अप्रैल को बैंकों में नहीं मिलेगी ग्राहक सेवा

होली के मौके पर पटना में तो बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, पटना में 30 मार्च 2021 को भी ग्राहक ब्रांच नहीं जा पाएंगे. इसके अगले दिन यानी 31 मार्च को चालू वित्‍त वर्ष का आखिरी दिन होने के कारण छुट्टी नहीं होने के बाद भी ग्राहकों के कामकाज नहीं होंगे. अप्रैल 2021 में बैंक का पहला कामकाज का दिन 3 तारीख को होगा. दरअसल, 1 अप्रैल को बैंकों के सालाना अकाउंट्स की क्‍लोजिंग के कारण ग्राहक सेवा कार्य नहीं होंगे. फिर 2 अप्रैल यानी शुक्रवार को गुड फ्राइडे (Good Friday) की छुट्टी होगी. इसके बाद 4 अप्रैल को रविवार है. बाबू जगजीवन राम जयंती पर 5 अप्रैल को अवकाश रहेगा.

रामनवमी और आंबेडकर जयंती पर रहेगी बैंकों की छुट्टी

बैंकों में हालांकि सभी राज्‍यों में 13 दिन छुट्टी नहीं रहेगी क्‍योंकि कुछ त्‍योहार या उत्‍सव पूरे देश में एकसाथ नहीं मनाए जाते हैं. तेलुगु नववर्ष, बिहू, गुड़ी पड़वा, वैशाख, बिजु फेस्टिवल और उगाडी पर 13 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी रहेगी. इसके अगले ही दिन यानी 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर जयंती का अवकाश रहेगा. फिर 15 अप्रैल को हिमाचल डे, विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल की कुछ राज्‍यों में छुट्टी रहेगी. इसके बाद 21 अप्रैल को रामनवमी (Ramanavami) और 25 अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा. साथ ही बैंकों में 10 और 24 अप्रैल को दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी रहेगी. वहीं 4, 11 और 18 अप्रैल को रविवार का अवकाश है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.