Breaking NewsNational

कोरोना ब्रेकिंग : 24 घंटे में मिले 40715 केस, 3.45 लाख के पार एक्टिव म’रीजों का आंकड़ा

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus cases in India) के फैलने की रफ्तार जारी है. पिछले 24 घंटे में 40 हजार 715 कोरोना संक्र”मितों की पहचान हुई. बीते दिन 29 हजार 785 मरीज ठीक हुए. सोमवार को 199 लोगों को इस वायरस से जान गंवानी पड़ी है. 15 मार्च के बाद से कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. बीते 24 घंटे में एक्टिव केस का आंकड़ा 10,676 बढ़ा. अभी 3 लाख 45 हजार 377 म’रीजों का इलाज चल रहा है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 16 लाख 86 हजार 796 लोग इस महामा’री की च’पेट में आ चुके हैं. इनमें से 1 करोड़ 11 लाख 81 हजार 253 म’रीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 60 हजार 166 लोगों ने जान गंवाई है. अब तक 4 करोड़ 84 लाख 94 हजार 594 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है.

कोरोना प्रभावित प्रमुख राज्यों का हाल:-

महाराष्ट्र: यहां सोमवार को 24,645 लोग कोरोना संक्रमित मिले. 19,463 मरीज ठीक हुए और 58 की मौ’त हो गई. राज्य में अब तक 25.04 लाख लोग कोरोना संक्र’मण की च’पेट में आ चुके हैं. इनमें से 22.34 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 53,457 संक्र’मितों ने जान गंवाई है. अभी 2.15 लाख म’रीजों का इलाज चल रहा है.

23 MARCH
देखिए किस राज्य में कोरोना के कितने केस और अब तक कितने मरीजों की गई जान.

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 888 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. इस दौरान 565 मरीज ठीक हुए और 7 की मौ’त हो गई. राज्य में अब तक 6.48 लाख लोग संक्र’मण की ‘चपेट में आ चुके हैं. इनमें 6.33 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,963 मरीजों की मौ’त हो गई. 3,934 का इलाज चल रहा है.

पंजाब: यहां सोमवार को 2,299 लोग कोरोना सं’क्रमित मिले. 1,870 मरीज ठीक हुए. 58 की मौत हो गई. राज्य में अब तक 2.15 लाख लोग सं’क्रमण की च’पेट में आ चुके हैं. इनमें से 1.90 लाख म’रीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,382 सं’क्रमितों ने जान गंवाई है. अभी 18,628 मरी’जों का इलाज चल रहा है.

गुजरात: यहां सोमवार को लगातार तीसरे दिन 1,640 लोग कोरोना सं’क्रमित मिले. 1,110 मरीज ठीक हुए और 4 की मौ’त हो गई. राज्य में अब तक 2.88 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें 2.76 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,454 म’रीजों की मौ’त हो गई. 7,847 का इलाज चल रहा है.

कर्नाटक: पिछले 24 घंटे में 1,445 लोग कोरोना संक्र’मित मिले और 661 मरीज ठीक हुए. 10 की मौ’त हो गई. राज्य में अब तक 9.71 लाख लोग संक्र’मण की च’पेट में आ चुके हैं. इनमें से 9.44 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,444 संक्र’मितों ने जान गंवाई है. अभी 14,267 मरीजों का इलाज चल रहा है.

तमिलनाडु: राज्य में बीते दिन 1,385 लोग कोरोना संक्रमित मिले. 659 मरीज ठीक हुए और 10 की मौ’त हो गई. यहां अब तक 8.68 लाख लोग सं’क्रमण की चपे’ट में आ चुके हैं. इनमें से 8.47 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,609 संक्र’मितों ने जान गंवाई है.

केरल: यहां सोमवार को 1,239 लोग कोरोना सं’क्रमित मिले. 1,766 म’रीज ठीक हुए और 12 की मौ’त हो गई. राज्य में अब तक 11.05 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 10.76 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,508 संक्र’मितों ने जान गंवाई है. 24,077 मरीजों का इलाज चल रहा है.

अब तक कितनी हुई टेस्टिंग?
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, अब तक 23 करोड़ 54 लाख 13 हजार 233 कोरोना टेस्टिंग की जा चुकी है. बीते दिन 9 लाख 67 हजार 459 लोगों की जांच हुई.

23 MARCH W
कोरोना मामलों में भारत फिर से दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

कोरोना मरीजों में भारत फिर दूसरे नंबर पर
एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज मिलने के मामले में भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. बीते दिन यहां 44,009 मामले सामने आए थे. इस दौरान सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में आए, जहां 47,774 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. 39,496 नए केसों के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा.

दुनिया में अब तक कितने मरीज?
दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 4.20 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई और 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई. दुनिया में अब तक 12.38 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 9.97 करोड़ लोग रिकवर हुए. 27.27 लाख लोगों की मौत हुई है. फिलहाल 2.13 करोड़ मरीजों का इलाज चल रहा है. ये आंकड़े http://www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं.

अमेरिका में कोरोना वैरिएंट के 6,000 से ज्यादा मामले
अमेरिका में कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट के मामले 6 हजार के पार पहुंच गए हैं. यहां अब तक कोरोना वेरिएंट्स के कुल 6,390 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अधिकतर ब्रिटेन में पहले पाए गए B1.1.7 के हैं. अन्य 194 मामले B1.351 के नाम के वेरिएंट के हैं, जो दक्षिण अफ्रीका में मिला था और 54 मामले P1 स्ट्रेन के हैं, जिन्हें सबसे पहले ब्राजील में पाया गया था.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.