BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर बालिका गृहकां’ड में ब्रजेश ठाकुर की बेटी का ईडी ने फिर मांगा आ’पराधिक ब्योरा

मुजफ्फरपुर । बालिका गृह कांड मामले में मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर की बेटी निकिता आनंद की संपत्ति का सुराग लगाने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जुटी है। इसके पहले भी जिला पुलिस के अधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी मांगी थी।  बता दें कि बालिका गृह मामले में उम्रकैद की सजा पाए साहू रोड के ब्रजेश ठाकुर, उसकी पत्नी, पुत्र व मां के नाम की संपत्ति को ईडी अटैच कर चुका है। अब इस मामले में उसकी बेटी निकिता आनंद की संपत्ति के बारे में पता लगाया जा रहा है। नगर थानाध्यक्ष को ईडी ने पुन: पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि निकिता की संपत्ति के साथ उसके खिलाफ दर्ज केसों की जानकारी विस्तृत ब्योरा के साथ उपलब्ध कराएं। 

बताया गया है कि ईडी के पटना क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार झा ने नगर थानाध्यक्ष को दोबारा पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि ब्रजेश की पुत्री निकिता के विरुद्ध विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) व धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के संभावित उल्लंघन को लेकर जांच की जा रही है। पत्र मिलने के बाद नगर पुलिस केस का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पहले भी इसे खंगाला गया था, जिसमें कोई मामला नहीं मिला था। पुन: पत्र मिलने के बाद बारीकी से रिकॉर्ड देखा जा रहा है।

–  मामला बालिका गृहकांड से जुड़ा, पहले भी ईडी ने मांगी थी जानकारी 

– ईडी की टीम ब्रजेश ठाकुर और उसकी पत्नी समेत अन्य की संपत्ति कर चुकी अटैच 

किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी

सरैैया थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी 19 मार्च से घर से सुबह 4 बजे से लापता है। इस संबंध में उसके पिता ने हरपुर बेनी निवासी दीपक कुमार एवं सरैया निवासी सूरज कुमार पर अपनी पुत्री का अपहरण  करने का प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.