श्रीगंगानगर. राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर (Shri Ganga Nagar) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने पिछले 15 दिनों में 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने की नापाक कोशिश करते हुए मा’र गि’राया. बीते शनिवार की देर शाम अनूपगढ़ के शेरपुरा चौकी के पास एक पाकिस्तानी घुस’पैठिया जो भारतीय सीमा में घु’सने की कोशिश कर रहा था, बीएसएफ के सतर्क जवानों ने ढे’र’ कर दिया. दरअसल एक पाकिस्तानी घु’सपैठिया जीरो लाइन क्रॉस कर तारबंदी के पास आ रहा था, जिस पर बीएसएफ जवानों की नजर पड़ी और उसे वार्न किया गया, लेकिन बीएसएफ जवानों की चेतावनी के बावजूद यह पाकिस्तानी घुसपैठिया ता’रबंदी के नजदीक आ गया और मजबूरन भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अपनी बंदूको का मुंह खोलना पड़ा और पाकिस्तानी घुसपैठिए को मौ’के पर ही ढे’र कर दिया.
पाकिस्तानी घुस’पैठिए के श’व की तला’श में कुछ भी नहीं मिला है. वहीं बीएसएफ ने पाक घुसपैठिया के श’व को पुलिस को सौंप दिया, जिसे अनूपगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. अनूपगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव रखे हुए हैं. गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों में सीमा सुरक्षा बल की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें उसने पाकिस्तानी घुसपैठिए को ढेर कर दिया. इससे पहले 5 मार्च को भी अनूपगढ की कैलाश पोस्ट पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते हुए BSF जवानों ने ढेर किया था.
पॉकेट से मिली पाकिस्तानी करेंसी
मिली जानकारी के मुताबिक इस पाकिस्तानी घुसपैठिए के श’व से 10 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी के अलावा कुछ भी नहीं मिला और इसका श’व आज भी अनूपगढ अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है. पाकिस्तान ने फ्लैग मीटिंग के दौरान पाक घुसपैठिये को पहचानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद से उसका अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है. अब इसको लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.









Leave a Reply