Breaking NewsTECHNOLOGY

ब्रेकिंग : करीब 40 मिनट तक डाउन रहा व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम यूज करने में भी आई प’रेशानी

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम यूजर्स को आज करीब 40 मिनट तक परेशानी का सामना करना पड़ा. रात के करीब 11 बजे कई व्हाट्सएप यूजर्स ने मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी की शि’कायत की. यह समस्या करीब 11 बजकर 40 मिनट तक रही. यूजर्स ने सिस्टम से व्हाट्सएप कनेक्ट करने में भी परे’शानी महसूस की. इसके बाद यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी शि’कायत की और मिम्स बनाकर शेयर किए.

वहीं इस्टाग्राम यूजर्स को भी नया पोस्ट करने और पोस्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके बाद ट्विटर पर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम डाउन (WhatsApp Down) ट्रेंड करने लगा.

व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के काम नहीं करने को लेकर कंपनी ने कोई बयान नहीं दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.