पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को पूर्वी मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा और यहां तक कहा कि वह पीएम नरेंद्र मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। ममता ने लोगों से अपील की कि बीजेपी को वोट ना देकर विदा कर दिया जाए।
ममता बनर्जी ने कहा, ”बीजेपी को विदाई दे दीजिए। हम बीजेपी को नहीं चाहते हैं। हम मोदी का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं। हम दंगा, लुटेरा, दुर्योधन और दुःशासन नहीं चाहते हैं।” ममता ने कहा कि बीजेपी ने टीएमसी से बगावत करने वालों को विधानसभा चुनाव में टिकट दिये। पार्टी के पुराने नेता घर में बैठकर आंसू बहा रहे हैं। पैर की चोट को खुद पर हमला बताते हुए ममता ने कहा, ”पहले मेरे विरोधियों ने मेरे सिर में चोट मारी और अब मेरा पैर घायल कर दिया, लेकिन मैं भी योद्धा हूं।”









Comment here