Breaking NewsMADHYA PRADESH

मास्क न पहनने पर होगी जे’ल

इंदौर. मध्‍य प्रदेश के व्‍यावसायिक शहर इंदौर में कोरोना (Coronavirus) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. करीब 73 दिन बाद शहर में फिर से एक दिन में 300 से ज़्यादा कोरोना के नए संक्र’मित मरीज मिले हैं. 25 दिसंबर के बाद गुरुवार को फिर एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्र’मित मरीज सामने आने से चिंता बढ़ गई है. कोरोना पर नियंत्रण के लिए वैक्सिनेशन बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है. प्रशासन का प्रयास रोज 25 हजार टीके लगवाने का है.

इंदौर में पिछले 24 घंटे में 3305 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें से 309 पॉजिटिव निकले, जबकि 2930 सैंपल निगेटिव निकले. 80 मरीजों की रिपोर्ट रिपीट पॉजिटिव रही है. पिछले एक साल में जब से कोरोना फैला है अब तक जिले में 8 लाख 77 हजार 973 लोगों के सैंपल की जांच की जा चुकी है. इनमें 63 हजार 510 मरीज संक्रमित पाए गए. हालांकि, इनमें से 60 हजार 606 लोग ठीक भी हो चुके हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो सबकी चिंता बढ़ा रही है. शहर में 1960 मरीजों का इलाज चल रहा है.

मास्क नहीं लगाया तो सीधे जेल
कोरोना वायरस के संक्र’मण से म’रने वालों की संख्या 944 पर पहुंच गई है. बढ़ती मरीजों की संख्या ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है हम डेंजर जोन में हैं, इसलिए स’ख्ती जरूरी है. अब बिना मास्क पहने घूमने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा. नगर निगम ने भी एक ही दिन में 2631 लोगों पर स्पॉट फाइन कर 3 लाख 28 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है. विजय नगर में अपना स्वीट्स दुकान रात 10 बजे बाद खुली मिली, जिसके बाद दुकान के मैनेजर पर केस दर्ज किया गया है.

खजराना मंदिर में दर्शन के समय में कटौती
विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश के मंदिर में भी दर्शन का समय कम कर दिया गया है. अब सुबह 6 से रात 8 बजे तक ही दर्शन होंगे. अन्न क्षेत्र भोजनशाला में भी 100 व्यक्तियों से ज्यादा को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मंदिर के आसपास की प्रसाद की दुकानें रात 8 बजे बंद कर दी जाएंगी. नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत का’र्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.