BIHARBreaking NewsSTATE

दागी मंत्रियों की लिस्ट लेकर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी, विधानसभा अध्यक्ष को दिया सबूत

PATNA : नीतीश कैबिनेट के 31 मंत्रियों में से 18 यानी 64 प्रतिशत मंत्रियों के खि’लाफ आ’पराधिक मामले दर्ज हैं. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सरकार पर लगातार हम’लावर हैं. तेजस्वी यादव ने पहले भी दागी मंत्रियों को लेकर बिहार सरकार पर हम’ला बोला है. 

अब एक बार फिर तेजस्वी यादव आज दागी मंत्रियों का मामला विधानसभा में उठाने वाले हैं. इससे पहले तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दागी मंत्रियों को लेकर सरकार पर हम’ला बोला और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा को दागी मंत्रियों की लिस्ट सौंपी. 

तेजस्वी यादव ने मंत्री रामसूरत राय पर लगे आरोपों को लेकर एक बार फिर सरकार पर ह’मला बोला और कहा कि सरकार अपने मंत्री को बचा रही हैं. लेकिन उनके खि’लाफ सारे सबूत आज विधानसभा अध्यक्ष को दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश सरकार के 60 फीसदी से ज्यादा मंत्री दागी  हैं. किसी पर आरोप लगाने के पहले विधानसभा अध्यक्ष ने तथ्य भी मांगा था. इसे लेकर ही आज मैं पूरी तथ्यों की रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं. 

एडीआर की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया कितने मंत्रियों पर कौन कौन से आ’रोप हैं. एडीआर की रिपोर्ट मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं .इसमे पूरी जानकारी है. 18 में 14 मंत्री पर गं’भीर आ’पराधिक मामले दर्ज हैं, उन आप’राधिक मामलों का व्यक्तिगत डाटा भी मैं विधान सभा अध्यक्ष को सौपने जा रहा हूं.जिस स्कूल में श’राब मिली मंत्री राम सूरत राय स्कूल के संस्थापक है, स्कूल के बाहर बोर्ड में लिखा है. इसे लेकर मंत्री राम सूरत राय ने सदन को गु’मराह किया है. 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.