BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

मुजफ्फरपुर : छात्रा का अ’श्लील वीडियो बनाकर वायरल मामले में तीन को जेल

मुजफ्फरपुर : सकरा थाना क्षेत्र की एक छात्रा का अ’श्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। ये सभी आरोपित सकरा फरीदपुर इलाके के रहने वाले हैं। पूछताछ व पुलिस जांच में पता चला कि पंजाब में मजदूरी का काम करने वाले कुंदन ने कुछ दिनों पूर्व इलाके के एक युवती को वीडियो कॉल कर स्क्रीन शार्ट लिया था। इसके बाद उसे अश्लील बनाकर वायरल कर दिया। इसमें उसके दोस्तों की भी संलिप्तता सामने आई है। मामले में छात्रा के स्वजनों ने सकरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चार आ’रोपितों को हि’रासत में लिया। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि जांच व सत्यापन की का’र्रवाई कर तीन आरोपितों को न्यायिक हि’रासत में जेल भेजा गया है। इनमें विक्की कुमार, सुजीत कुमार, रौशन कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पंजाब में मजदूरी करने वाले कुंदन के स्वजनों पर भी दबिश बनाया गया है। समर्पण नहीं किया तो पंजाब जाकर उसकी गिर’फ्तारी की जाएगी। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने तीन आ’रोपितों को जेल भेजे जाने की पुष्टि की है।

——-

कुढ़नी में महिला से छेड़खा’नी

कुढ़नी थाना के एक गाव में छे’ड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पी’ड़िता अपने खेत से तंबाकू का बोझा लेकर आ रही थी। इस दौरान दो मनचले उसके साथ छे’ड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने दोनों की जम’कर पि’टाई कर दी। इस बाबत पी’ड़िता ने कुढ़नी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर रोहित सहनी, जदुनी सहनी समेत चार लोगों को आ”रोपित किया है। पुलिस निरीक्षक राजकिशोर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.