Breaking NewsNational

कोरोना फिर हुआ ताकतवर, कोविड-19 ने तो’ड़े इस साल के सभी रि’कॉर्ड, 24 घंटे में 36 हजार नए केस, जानें कितनी मौ’तें

भारत में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ गया है। कोरोना किस तेजी से अपने पांव पसार रहा है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इसने इस साल के सभी रि’कॉर्डों को तो”ड़ दिया है। गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के करीब 36 हजार नए केस सामने आए हैं, जो इस साल का एक दिन में दर्ज होने वाला सार्वाधिक आंकड़ा है। इतना ही नहीं, मौ’त के आंकड़ों ने भी सबको ड’रा दिया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 35871 नए केस दर्ज किए गए हैं, वहीं 172 लोगों की मौ’त हो गई है। एक समय जहां रिकवरी करने वाले मरीजों की संख्या जहां सं’क्रमितों से दोगुनी होती थी, वहीं आज यह आंकड़ा उ’लटा हो गया है। बीते 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 17741 है। 

आज सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,14,74,605 हो गई है, जिनमें से एक्टिव केसों की संख्या 2,52,364 है। वहीं, अब तक कोरोना वायरस से 1,10,63,025 लोग ठीक हो चुके हैं और मरने वालों का आंकड़ा 1,59,216  पार कर चुका है। अब तक देश में 3,71,43,255 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।

यहां जानना जरूरी है कि एक दिन में कोरोना वायरस के 35,871 मामले 102 दिन में सं’क्रमण के सर्वाधिक मामले हैं। छह दिसंबर को सं’क्रमण के 36,011 नए मामले सामने आए थे। इस बीमा’री से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,10,63,025 हो गई है जबकि मृ’तकों की दर 1.39 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। इसके बाद संक्र’मण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख से पार चले गए थे। वैश्विक महामा’री के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 17 मार्च तक 23,03,13,163 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अभी तक देश में इस वैश्विक महामा’री से 1,59,216 लोगों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 53,080, तमिलनाडु में 12,564, कर्नाटक में 12,407, दिल्ली में 10,948, पश्चिम बंगाल में 10,298, उत्तर प्रदेश में 8,751 और आंध्र प्रदेश में 7,186 लोगों की मौ’त हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि जिन लोगों की मौ’त हुई उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक लोगों को अन्य बी’मारियां भी थीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.