BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

गायघाट : रामनगर में कुएं से वृद्ध का श’व ब’रामद, जांच में जुटी पुलिस

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट : थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित पुलिस ने बुधवार को एक कुएं से वृद्ध का श’व ब’रामद किया है। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर वृद्ध का शव बरामद कर ग्रामीणों से शि’नाख्त कराने के बाद पोस्ट’मार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेज दिया। वृद्ध की मौ’त के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया जाता है मानसिक रूप से यह वृद्ध कम’जोर हो गया था। उसे दिखाई भी सही रूप से नही दिख रहा था। एक वृद्ध कई दिनों से रह रहा था। इसी बीच अहले शुबह ग्रामीणों ने अचानक से वृद्ध को मृ’त देखा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत की जनप्रतिनिधियों को दी। फिर मृ’तक के स्वजनो ने मौके पर पहुंचकर वृद्ध को देखा और इसकी पहचान की। जिसके बाद गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से वृद्ध के बारे में पूछताछ की तो पुलिस को पता चला कि वृद्ध की पहचान गांव के ही रामअशिष चौधरी उर्फ भगवान चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध विक्षिप्त था। जिसकी मौत कुएं में गिर जाने से हुई है। पुलिस इसके बाद भी वृद्ध के बारे में पूरी तरह से तहकीकात कर रही है। साथ ही वृद्ध की मौत के कारणों की पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.