BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

BREAKING : दरभंगा पुलिस ने ब’रामद की भारी मात्रा न’शीली दवाएं, 8.5 लाख रुपये भी बरामद, जांच में जुटी हैं पुलिस

Repoted by Deepak Kumar

DARBHANGA.इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भारी मात्रा में नशीली दवाएं और कैश बरामद की गई है। पुलिस ने नशीली दवाओं के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है. इसी के तहत बुधवार को बेता ओपी क्षेत्र के अयाची नगर में नशीली 8.5 दवाओं के एक धंधेबाज के घर पर छापेमारी की गई. धंधेबाज के घर से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं. पुलिस ने 8.5 लाख रुपए बरामद किया है. छापेमारी में पुलिस के अलावा ड्रग इंस्पेक्टर और उनकी टीम भी शामिल थी. दवाओं के कारोबार के आरोपी प्रभात सिंह ने कहा कि उसके पास दवा बेचने का लाइसेंस नहीं है और वह दवा बेचता है. उसने कहा कि पहली बार नशीली दवाओं की खेप मंगाई थी, जिसे जिले भर में बेचा जाना था।
एसएसपी बाबू राम ने कहा “दरभंगा शहर और जिले में युवा और बच्चे नशीली दवाओं के चंगुल में फंस रहे हैं. इससे अपराध भी बढ़ रहा है. इसी को देखते हुए सिटी एसपी के नेतृत्व में नशीली दवाओं के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर एक टीम का गठन किया गया था. इसी टीम ने यह कार्रवाई की है.” एक दिन पहले पहुंची थी नशीली दवाओं की खेप।एसएसपी ने कहा “पुलिस को सूचना मिली थी कि बेता ओपी क्षेत्र के अयाची नगर में प्रभात सिंह नामक व्यक्ति के घर से नशीली दवाओं का कारोबार होता है. इस सूचना के बाद पुलिस ने जाल बिछाया. एक दिन पहले ही प्रभात सिंह के यहां बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं की खेप पहुंची थी. सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं.””प्रभात और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्रभात के पास दवा के कारोबार का कोई लाइसेंस नहीं है. वह फर्जी ढंग से दवाएं बेचता है. प्रभात की निशानदेही पर नशीली दवाओं के धंधे से जुड़े दूसरे धंधेबाजों के यहां भी छापेमारी की जाएगी.”- बाबू राम, एसएसपी, दरभंगा

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.