Breaking NewsUTTAR PRADESH

ब्रेकिंग : जे’ल में एक महिला सहित 10 कैदी कोरोना सं’क्रमित, मचा ह’ड़कंप

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जेल (Kanpur Jail) में कैदियों के कोरोना संक्र’मित (Corona Infected) मिलने से हड़’कंप है. जानकारी के अनुसार यहां 10 कैदियों को कोरोना संक्र’मण हुआ है. ये कै’दी अस्थायी जेल से लाये गए थे. जांच के दौरान 10 कै’दियों में कोरोना संक्र’मण पाया गया. इनमें 1 महिला कै’दी भी शामिल है.

वहीं दूसरी तरफ कानपुर है’लट अस्पताल में इलाज के दौरान एक कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौ’त की खबर है. इनका नाम पुखरायां बाईपास निवासी सेवानिवृत्त अमीन रामबाबू कटियार है. रामबाबू की मौ’त की अमरौधा एमओआईसी डॉ आदित्य सचान ने पुष्टि की है. कोरोना के मौ’त के चलते परिजनों को शव नहीं सौंपा गया है. वहीं एहतियातन परिजनों की भी जांच की गई है, लेकिन कोई सं’क्रमित नहीं मिला है.


यूपी में थोड़े से केस बढ़े, हम स्थिति कंट्रोल कर रहे : स्वास्थ्य मंत्री

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की है, इसमें 12 राज्य थे, जहां कोविड-19 के केस बढ़े हैं. उन्हें अलग से निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में थोड़े से केस बढ़े हैं. उनको हम कंट्रोल कर रहे हैं. हम अगले 24 घंटे में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट पर चेकिंग शुरू करेंगे. उत्तर प्रदेश में अभी स्थिति कंट्रोल में है. प्रधानमंत्री ने कुछ सुझाव दिए हैं, जिस पर हम अमल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि होली का मौसम है. दूसरे राज्यों से, महाराष्ट्र आदि कई राज्यों से लोग बसों और ट्रेनों से आएंगे. हम उनकी चेकिंग करेंगे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.