BIHARBreaking NewsEDUCATIONSTATE

बिहार बोर्ड इंटर का मूल्यांकन जल्द होने वाला है पूरा, जानें नतीजे किस दिन हो सकते हैं जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन के मूल्यांकन कार्य चल रहा है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड जल्द ही इंटर परीक्षा के नतीजे जारी कर देगा। आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने सभी राज्यों के बोर्ड ेमें सबसे पहले परीक्षा का आयोजन किया और सबसे पहले यह नतीजे जारी करने की तैयारी में है।

हालांकि बिहार बोर्ड इंटर के मूल्यांकन की तारीख 15 मार्च तय की गई थी, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे अभी दो दिन और बढ़ा दिया गया था, अब उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड इंटर का मूल्यांकन समाप्त होने वाला होगा। इसलिए बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल में जारी हो सकते हैं। 

आपको बता दें कि 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच हुई इंटर परीक्षा आयोजित की गई थीं। इस बार इंटर की परीक्षा में  13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन 12 मार्च से 24 मार्च के बीच किा जा रहा है। इसके अलावा मैट्रिक की रद्द किया गया सोशल साइंस का एग्जाम 8 मार्च को आयोजित किया जा चुका है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.