BIHARBreaking NewsSTATE

रिक्शा चालक के बेटे ने राज्य जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

बिहार राज्य जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप मुकाबले के फाइनल में पश्चिम चंपारण जिले के ठकराहां गांव निवासी ब्रह्म मिश्रा के पुत्र पुनीत मिश्रा ने सिल्वर मेडल जीत कर प्रखंड क्षेत्र समेत जिले का नाम रोशन किया है।

48 किग्रा वर्ग में मारी बाजी :

प्रदेश के सहरसा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय कुश्ती मुकाबले के फाइनल में 16 वर्षीय पुनीत का 48 किग्रा भार वर्ग में जोरदार मुकाबला आरा जिले के गोरेलाल से हुआ। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए पुनीत मिश्रा ने सिल्वर खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह और खुशी है। पुनीत के खेल कौशल और उसकी इस उपलब्धि की हर ओर से सराहना की जा रही है। खेल विशेषज्ञों और खेल प्रेमियों ने पुनीत मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की पूरी संभावना जताई है। क्षेत्र केखेल प्रेमी कृष्ण मुरारी तिवारी, मनीष तिवारी, पप्पू तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, मोतीपुर के मुखिया सुरेंद्र यादव,सरपंच ई.जितेंद्र तिवारी आदि लोगों ने पुनीत को इस इलाके की एक उभरती हुई खेल प्रतिभा बताते हुए भविष्य में भी इनसे बेहतर परिणाम मिलने की पूरी संभावना जताई है।

दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं पुनीत के पिता :

पुनीत मिश्रा फिलहाल दसवीं कक्षा के छात्र हैं। वे पिता के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई के साथ कुश्ती को अपना कॅरियर बनाने में दिन-रात जुटे हुए हैंं। पुनीत बताते हैं कि उनके पिता दिल्ली में रिक्शा चलाते हैं। वर्तमान में घर परिवार का भरण पोषण और पढ़ाई लिखाई का सब भार पिता के कंधे पर है। पुनीत बताते हैं कि उनके पिता ब्रह्मा मिश्रा गांव में रहकर स्थानीय स्तर कुश्ती से जुड़े हुए थे। लेकिन फिर बाद में जब घर-परिवार का भार उनके कंधे पर आया तो वे परिवार का भरण-पोषण करने और बच्चों के भविष्य के लिए रिक्शा चलाने का काम करने लगे। पुनीत मिश्रा की उपलब्धि पर उनके पिता सहित अन्य स्वजनों में बहुत खुशी है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.