दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मुख्यमंत्रियों के साथ बढ़ते कोविड-19 संक्र’मण के ख’तरे और कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. बता दें देश में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्र’कोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली है.
कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री राज्यों के टीकाकरण की प्रगति और इसमें आने वाली दिक्कतों की भी समीक्षा करेंगे. बता दें भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए. इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई.
पिछले पांच दिनों से बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
देश में पिछले पांच दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ रही है. अभी कुल 2,19,262 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.93 प्रतिशत है.
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है.
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 मार्च तक 22,74,07,413 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है. इनमें से 7,03,772 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी.








Leave a Reply